Covid19 real story educator abhishek
कोरोना से जंग के कर्मवीर: एक कहानी डॉक्टर की जुबानी- पहले बेटा लिपट जाता था, अब बनानी पड़ती है दूरी
कोरोना से जंग के कर्मवीर: एक कहानी डॉक्टर की जुबानी- पहले बेटा लिपट जाता था, अब बनानी पड़ती है दूरी
Coronavirus,Coronavirus Tips,Coronavirus Threat,Coronavirus Treatment In Ayurveda,Coronavirus Test,Coronavirus Treatment,Coronavirus Doctors,Doctors Duty,Best Eye Doctor In Indore,
जबलपुर. नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी हैं डॉ. संजय भारती। इसी वार्ड में प्रदेश में सबसे पहले मिले कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। वे कहते हैं- संकट को हराना है। इसके लिए लगातार काम करना है। संक्रमितों के बीच आना-जाना होता है, इसलिए घर पर अलग कमरे में रहता हूं। सब कुछ ठीक है। पहले घर लौटता था तो बेटा आकर लिपट जाता था। करीब 13 दिन हो गए, उसे गोद में लेकर दुलार नहीं कर पाया। घर पहुंचता हूं तो वह दूर खड़ा रहता है। घर में पत्नी, सात साल का बेटा और वृद्ध माता-पिता हैं। बकौल डॉ. भारती घर के लोग बड़े कॉन्सियस हैं। जब उन्हें पता चला कि मुझे कोरोना मरीजों के बीच जाना है तो सभी चिंतित हो गए। नसीहत के साथ चुनौती को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। मेरे खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने लगे। भरपेट नाश्ता करने के बाद ही घर से निकलने देते है। भोजन में इम्यून को बूस्ट करने वाली खाद्य सामग्री शामिल होती है।जनता रूपी सैनिकों के योगदान से ही जीता जा सकता है कोरोना युद्ध
वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व अदृश्य शत्रु के प्रहार के घेरे में हैं। यह एक युद्ध की स्थिति है। किसी भी युद्ध को एक सैनिक के रूप में लडक़र ही जीता जा सकता है। सरकार इससे बचाव के उपायों होम क्वारंटाइन, आइसोलेशन की सलाह दे रही है। घर पर ही रहने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा जा रहा है। सामाजिक दूरी और लॉकडाउन ही हमारी सर्वोपरि युद्ध नीतियां हैं। एक सामान्य व्यक्ति अपने नागरिक धर्म (वर्तमान परिदृश्य में सैनिक धर्म) का पालन करते हुए इस युद्ध में विजय का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। लोगों के लिए जानना आवश्यक है कि गले में खराश जैसा लगने के साथ हल्के बुखार, खांसी जैसा अनुभव कोविड-19 का लक्षण है। विदेश से आने या ऐसे किसी व्यक्ति के सम्पर्क में आने की हिस्ट्री है तो वे घर में अन्य सदस्यों से अलग-थलग रहें। संक्रमित होने पर यदि डॉक्टर को दिखाने से पहले घर-परिवार या समाज में घुलते-मिलते हैं तो वे पहले पांच दिन में औसतन 2.5 व्यक्तियोंं को संक्रमित करेंगे। इसके बाद ३० दिन में 406 व्यक्तियों को संक्रमित करेंगे।
-डॉ. जितेंद्र भार्गव, डायरेक्टर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी साइंसेस, एनएससीबीएमसीJabalpur. Dr. Sanjay Bharti is in charge of the isolation ward of Netaji Subhash Chandra Bose Medical College. Corona infected are the first recruit found in this ward in the state. They say - We have to defeat the crisis. For this, continuous work has to be done. I have to move between the infected, so I stay in a separate room at home. Everything is fine. When he used to return home first, the son used to come and hug him. It was almost 13 days, I could not caress him with my lap. When I reach home, he stands away. He is survived by his wife, a seven-year-old son and an aging parent. According to Dr. Bharti, the people of the house are very consciences. Everyone became worried when they found out that I had to go among the Corona patients. Inspired to accept the challenge with advice. Started paying more attention to my food and drink. Lets get out of the house only after having breakfast. Food includes food boosting immunity. Corona war can be won only with the contribution of soldiers like people.
At present, the whole world is under the attack of the invisible enemy. This is a war situation. Any war can only be won as a soldier. The government is recommending preventive measures like home quarantine, isolation. Being asked to stay at home and social distancing. Social distance and lockdown are our paramount war policies. A normal person can follow the path of victory in this war by following his civil religion (military religion in the present scenario). It is important for people to know that Kovid-19 is a symptom of feeling like a sore throat, a mild fever, a cough-like experience. If there is a history of coming from abroad or contacting such a person, then they should remain isolated from other members at home. If infected, if they get mixed up in the family or society before showing them to the doctor, then they will infect an average of 2.5 people in the first five days. After this, 406 persons will be infected in 30 days.
-Dr. Jitendra Bhargava, Director, Center of Excellence in Pulmonary Sciences, NSCBMC



Comments