E - cycle best motion by educator abhishek awasthi
हैलो दोस्तो मै खुद एक साईकिल राइडर हूँ और मेरे पास मे मेरी खुद की एक फैट टायर वाली साईकिल है जिन दोस्तो को साईकिल का शौक है यह कहानी उन्ही लोगो के लिए है कुछ साल पहले तक, इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री बहुत से संदेह और सवालों से घिरी हुई थी। इसके बुनियादी ढांचे और इसे बढ़ावा देने वाली नीतियों की कमी के कारण, इसके प्रति लोगों का रुझान काफी कम था। लेकिन 2018 के बाद, अनुकूल नीतियों के गठन से ईवी स्टार्टअप में बढ़ोतरी देखी गई है। ‘द सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स’ के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के चुनौतीपूर्ण वित्तीय वर्ष के बावजूद, इलेक्ट्रिक वाहनों की घरेलू बिक्री में 20% की वृद्धि हुई है। हालांकि, भारत में कुल वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का आंकड़ा एक प्रतिशत से भी कम है लेकिन, भविष्य में इस उद्योग के 5% तक बढ़ने की उम्मीद है। इसका श्रेय जाता है, राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन योजना (NEMMP), फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ़ (हाइब्रिड) ऐंड इलेक्ट्रिक व्हीकल स्कीम (Faster Adoption and Manufacturing of (Hybrid) and Electric Vehicles (FAME) Scheme) और...